सच है खुद्दारी में कोई वफायें निभा नहीं सकता
तर्ज पे हुक्मरानी के ख्वाहिशें फरमा नहीं सकता
बड़ी मुददत हुई जालिम आशिकी फ़साना ना सुना
मजनू कहाँ जो सरे बाज़ार सितम उठा नहीं सकता
यूँ होंगे बहुत इंसानी चौखटों पे सजदे नवाने वाले
इन हुस्न-ऐ-मुसाहिबों को काबा रिझा नहीं सकता
फ़रिश्ते सिफारिश ले आयें,जबस मुमकिन है "तीर्थराज"
वरना दिल्लगी की खातिर मैं औ' सर झुका नहीं सकता
No comments:
Post a Comment