गुस्ताखियों की तुम आजकल शिकायत नहीं करते
खफा हो गर हमसे फिर क्यूँ कर अदावत नहीं करते
तुम अपनी तारीफ में कहो तो गजलें लिख डालूं हज़ार
तर्ज़-ऐ-लफ्ज़ पे कायम रहे,हम ऐसी मोहब्बत नहीं करते
आवारगी बेशक अपनी आदतों में शुमार है,लेकिन
शौक़ीन मिजाज हैं,हर हसीं चेहरे से शरारत नहीं करते
ये चेहरे की रंगतों पे कजरारे बादल जो छाये हैं मेरे
पूछते हैं मोहल्लेवाले,भला क्यूँ हजामत नहीं करते
कोई उम्मीद-ओ-हसरत बचाकर रक्खो नहीं "तीर्थराज"
दफ्न हो जाने तक ख्वाइशों की हिफाजत नहीं करते
No comments:
Post a Comment