Tuesday, February 28, 2012

ग़ज़ल

अपनी जहानत पे कुछ ऐतबार किया करो
हर फैसले सिक्के उछाल के ना लिया करो

हार-जीत की तर्ज़ पे गुजारी नहीं जाती ये 
जिंदगी है आखिर,बेबाक हो के जिया करो

एक उम्र आएगी बाँछों पे सफेदी छाने की 
रंगीनियों को तब तलक तवज्जो दिया करो

ना-आशना सी होंगी जनान-खाने की दीवारें 
दौर-ऐ-जवानी में ही बेसबब इश्क किया करो

कड़वाहटें पिलायेंगे चारागर नुस्खे निकाल के
मैकश नजरों से तब तलक जी-भर पिया करो

क़यामत खुदा की हथेली पे रक्खी है "तीर्थराज"
तुम अपने हाथों अपना कफ़न ना सिया करो 
 


Monday, February 27, 2012

'अक्स' की शाम


रिश्ते बहुत निभाए हमने पे तुम जैसा हमराही कोई मिला नहीं
छोटे को फकत उस्ताद कह दे,ऐसा बड़ा भाई कोई मिला नहीं 

कुछ हाफिज़-ऐ-सुखन मिले थे राह-ऐ-गुज़र में इमाम बने हुए  
शागिर्द हम आप जिसके हो जायें वो हातिम ताई कोई मिला नहीं 

सिफत एक ढूंढ रहा था बड़ी मुददत से तेरी तारीफ में लेकिन
नज्में तेरी ही मिलीं दो-चार खय्याम-ऐ-रुबाई कोई मिला नहीं 

तकल्लुस-ऐ-तीर्थराज की परवरिश तुम यूँ ही करते रहना "अक्स"
कहीं तुझसे बिछड़ के हम ना कह दें,'ऐसा हरजाई कोई मिला नहीं"


Thursday, February 23, 2012

जी तो करता है अभी शह औ' मात कर दूँ
पे मैदान-ऐ-मोहब्बत में हम चालें नहीं चलते 


Tuesday, February 21, 2012

ग़ज़ल

माना अशार अपने फरिश्तों से पढवाया करते हैं
दीवान आप अपना हाफिजों से लिखवाया करते हैं

हर तारीफ की इल्तेजा पे कलाम ना फ़रमाया करो
शायर बादशाह से भी फरमाईशें बुलवाया करते हैं   

जागीर-ऐ-सुखन  जरा सहम के खर्चिये "तीर्थराज"
नायाब अशर्फियाँ खैरातों में नहीं लुटवाया करते हैं 


मैं किस से हूँ वाबस्ता अजीज दारों को है मालूम
तुम कोई कबूतर मेरे नाम से शहर में उड़ा लेना   
     

Monday, February 20, 2012

कदीम तमगों की खनक जार-जार हो के उठती है
कुछ नयी शोहरतें आसमाँ से नोचनी पड़ेंगी अब  


Friday, February 17, 2012

ग़ज़ल

वो जिसका हर नींद में नाम-ओ-निशाँ होता है
एक ख्वाब है जो अक्सर होश-ऐ-जवाँ होता है 

ना दे शुरूर मुझे इस पैमाने का अब और साकी
छूके लब गुजरे तो फिर वही हाल-ऐ-बयाँ होता है 

नजदीकियां बढाने के बहाने तब होते हैं जलूस 
कोई फासला जब-जब  कदम-ऐ-दरमयां होता है

चेहरे की लकीरों तक  को हर्फ़ दे डाले "तीर्थराज"
औ' उनकी खातिर ये बस मौज-ऐ-दास्ताँ होता है