हम आह-आह कहते रहे..
वो वाह-वाह सुनते रहे.!!!हम जख्म-जख्म सहते रहे..
वो जश्न-जश्न फिरते रहे.!!!
हम अश्क-अश्क पीते रहे..
वो हँस-हँस के जीते रहे.!!!
हम साथ-साथ चलते रहे..
वो हाथ-हाथ बढ़ते रहे.!!!
हम लाल-लाल होते रहे..
वो लाख-लाख कहते रहे.!!!
हम लहू-लहू गिरते रहे...
वो सुकूं-सुकूं चढ़ते रहे.!!!
हम ख़ाक-ख़ाक ढूंढते रहे..
वो पाक-पाक फिरते रहे.!!!
हम शमां-शमां जलते रहे..
वो चमन-चमन खिलते रहे.!!!
हम हम-हम को खोते रहे..
वो खुद-खुद पे मरते रहे.!!!
No comments:
Post a Comment